प्रेगनेंसी में भारी चीजें क्यों नहीं उठानी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Feb 2023 : 09:15

प्रेग्नेंसी में वजन उठान के नुकसान (Disadvantages of weight lifting in pregnancy)

प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत अधिक वजन उठाने से बचना चाहिए। उठाती भी हैं, तो काफी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि सावधानी नहीं बरतने से समय से पहले प्रसव पीड़ा हो सकती है। बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है। वह कमजोर हो सकता है। बच्चे का जन्म जल्दी होने से उसका शारीरिक विकास सही से नहीं होगा। बच्चे का वजन कम होने का खतरा बढ़ सकता है। भारी या हल्का सामान आप गलत तरीके से भी उठाती हैं, तो मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

वजन उठाने से हो सकती हैं ये परेशानियां

जब एक महिला गर्भवती होती है, तो इस पूरे नौ महीने के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। शरीर की मांसपेशियां, जोड़, लिगामेंट्स सभी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में वजन उठाते समय या कोई भी भारी काम करने के दौरान चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

गर्भावस्था जैसे-जैसे बढ़ती है, आपका शरीर का निचला हिस्सा भारी होने लगता है। यदि आप भारी सामान झटके में उठाती हैं, तो आपको कमर में दर्द हो सकता है। पेट में खिंचाव महसूस हो सकता है। गिरने की भी संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान सेंटर ऑफ ग्रैविटी बदल जाता है। कई बार यह पेट बड़ा होने के कारण भी हो सकता है। भारी सामान लेने के लिए झुकते समय संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे आप गिर सकती हैं।

जरूरी है कि आप प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में किसी भी तरह के शारीरिक चोट, गिरने से खुद को बचाएं। गिरने के कारण समय से पहले प्रसव पीड़ा हो सकती है। पेट में पल रहे शिशु को चोट लग सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info